फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे कर्म करने से मनुष्य को होगी मोक्ष की प्राप्ति : कपिल देव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक कपिल देव महाराज ने कहा कि मनुष्य को उसके कर्म का फल अवश्य मिलता है। इसलिए उन्हें अच्छे कर्म करने चाहिएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए मन का साफ होना जरूरी है और तब तक मन साफ नहीं होगा, तब तक भक्ति का फल नहीं मिलता। जो मन में छल, कपट, ईर्ष्या, द्वेष भावना रखता है, उस मनुष्य को कभी भी ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती। कहा कि मनुष्य के कर्मों से ही उसकी पहचान होती है। मनुष्य को भगवान की प्राप्ति के लिए अच्छे कर्म करने चाहिएं और इससे ही उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी। कथा में शिवांश गोयल, अमित बंसल, संजय गर्ग, इंद्रपाल वर्मा, केशव पाराशर, टिंकू सिंघल, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें