फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कैड़वा मार्ग पर युवक से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेजन कंपनी की डिलीवरी देने जा रहा था युवक, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। थाना क्षेत्र के कैड़वा-मवी कलां मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अमेजन कंपनी के लिए डिलीवरी का काम करने वाले युवक से पांच हजार रुपये लूट लिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिंघावली अहीर और बालैनी पुलिस घंटे भर सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में बालैनी पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू की।
बालैनी थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी कपिल पुत्र कृष्ण गिरी अमेजन कंपनी में डिलीवरी देने का कार्य करता है। रविवार की दोपहर वह बाइक से गांव मवीकलां में डिलीवरी देने जा रहा था। कैड़वा-मवीकलां मार्ग पर बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे रोक लिया और उससे पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सिंघावली अहीर और बालैनी पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाये घंटे भर सीमा विवाद में उलझी रही। सूचना पर सीओ ओमपाल सिंह भी मौके पर पहुँचे और मामले की जांच पड़ताल की बाद में मामला बालैनी थाने का निकला। इसके बाद बालैनी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो फेरी करने वालों से साढ़े सात हजार लूटे
बिनौली। पिचोकरा गांव निवासी जाबिर काजी पुत्र अय्यूब, तौफीक पुत्र मकसूद गांवों में फेरी लगाकर लोहे का खराब समान खरीदते है। रविवार को दोनो रेहड़ी लेकर चिरचिटा गांव से आ रहे थे। मुकीमपुरा मार्ग पर नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और उनसे लूटपाट शुरू कर दी। तौफीक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। बदमाशों ने उनसे 7500 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। दोनों पीड़ितों ने गांव आकर सूचना थाना पुलिस व ग्रामीणों को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका कहीं कोई पता नही चल पाया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें