फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बागपत में युवक की हत्या कर शव पड़ोसी की दीवार पर रखा, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Feb 2026 03:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बामनौली गांव में 35 वर्षीय युवक की हत्या कर शव पड़ोसी की दीवार पर फेंक दिया गया। शरीर पर चोट और गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो व विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के बामनौली गांव में एक युवक की हत्या कर उसका शव पड़ोसी की दीवार पर फेंक दिया गया। सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


 रात में घर से निकला,  सुबह पड़ोसी की दीवार पर पड़ा मिला शव
मृतक की पहचान लोकेंद्र (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के भाई जोगेंद्र के अनुसार, लोकेंद्र रात करीब 11 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने लोकेंद्र का शव पड़ोसी की दीवार पर पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


 शरीर पर चोट और गले पर निशान
परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान और गले पर फंदे जैसा निशान मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें