आरती ने बताया कि कुछ दिन पहले हाथ में दर्द होने पर वह मायके आ गई थी और बीते चार दिनों से उसका पति विकास रोज शाम को उससे मिलने नगलाबड़ी आ रहा था।
सोमवार रात उसके भाई आकाश ने घर में माता-पिता से मारपीट शुरू कर दी। जब आरती उन्हें बचाने गई तो आकाश ने उस पर भी हमला कर दिया। तभी बीच-बचाव करने आए विकास के सिर पर आकाश ने ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है।