फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लोभ और क्रोध के कारण धर्म से विमुख हो रहा मनुष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अमीनगर सराय। शहर के बड़ा जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व में सोमवार को सिद्ध चक्र महामंडल विधान हुआ। इसमें भगवान शांतिनाथ, नेमीनाथ और भगवान पारसनाथ अभिषेक के बाद शांतिधारा कराई गई।
विज्ञापन

अनिकेत शास्त्री ने प्रवचन में उत्तम मार्दव धर्म पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोभ और क्रोध से दूर रहकर ही परम सुख की प्राप्ति की जा सकती है। क्रोध करने वाला व्यक्ति धर्म से विमुख हो जाता है। शाम को मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चैतन्य शास्त्री, मयंक जैन, मंदिर के अध्यक्ष पंकज जैन, कोषाध्यक्ष पीयूष जैन, प्रबंधक विजेंद्र जैन, मंत्री अतुल जैन, मयंक जैन शास्त्री, यश जैन, तरूण जैन, पूनम जैन, सुषमा जैन मौजूद रहे। उधर, अमीनगर सराय के जैन मंदिर में दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने इंद्र ध्वज महामंडल विधान में 64 अर्घ्य अर्पित किए। विधानाचार्य पंडित प्रदीप शास्त्री ने पूजन कराया। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान विनोद जैन, अरुण जैन, राकेश जैन, सुधीर जैन, मुकेश जैन, कार्तिक जैन, अशोक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें