बागपत। काठा गांव में पति शिव कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी रेशमा की पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद अपनी सास सुरेश देवी को हत्या करने की धमकी दी। इसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
बिजरौल गांव निवासी सुरेश देवी ने बताया कि उसकी बेटी रेशमा की शादी 13 साल पहले काठा गांव के शिव कुमार के साथ हुई थी। 14 सितंबर को शिव कुमार ने उसकी बेटी का सिर दीवार में मार दिया और फिर लात-घूंसों से पिटाई कर घायल कर दिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सुरेश देवी ने बताया कि पिटाई से बेटी का गर्भपात होने का खतरा बढ़ गया है। आरोप लगाया कि दामाद ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।