उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के निकट मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त की जा रही है।
जनपद के बरनावा क्षेत्र बेगमाबाद गढ़ी गांव के निकट एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचंकर शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार आशंका जताई जा रही है युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। वहीं स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि मृतक किसी के यहां नौकरी करता