फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में होगी कबीर का फिल्मांकन

विज्ञापन
पंकज जौहर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत में होगा कबीर फिल्म का फिल्मांकन
विज्ञापन

बागपत। लेखक एवं निर्देशक पंकज जौहर ने कहा कि कबीर फिल्म को बागपत की विभिन्न लोकेशन पर फिल्माया जाएगा। जिला बागपत के कलाकार ही फिल्म में भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन

तहसील परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कबीर 12 साल के एक शहर के लड़के की कहानी है। जिनका जीवन तब बदल जाता है, जब उनके माता-पिता एक छोटे शहर में चले जाते हैं और वह अपने देश के बारे में ऐसी बातें नोटिस करते हैं, जिससे वह पहले अनजान थे। फिल्म के लिए बागपत के सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में ऑडिशन 13 अक्तूबर को रखा गया है। पहली फिल्म के लिए पंकज जौहर को दादा साहेब फाल्के चलचित्र पुरस्कार दिया जा चुका है। इसके अलावा उनकी नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी पर बनी नवीनतम फिल्म नवंबर में प्रतिष्ठित गोवा फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी। पंकज ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के सामाजिक मुद्दों पर लोकप्रिय शो सत्यमेव जयते में एक सलाहकार के रूप में भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें