बागपत के चौधरीवाड़ा बाजार में अलाव न मिलने के कारण खुद की लकड़ी लाकर सर्दी से बचाव करते दुकानदार
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोहरा और हवा से सर्दी बढ़ गई। आसमान में बादल छाए रहे, लोग दिनभर धूप के लिए तरसते रहे। सुबह के समय घना कोहरे में हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी के बचाव के लिए नगर में जगह-जगह अलाव जलाए गए। सर्दी अधिक होने के कारण नगर के मार्गों और बाजारों में लोगों की संख्या काफी कम रही। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से निकले। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा अधिक होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लाईटें जली रहीं और वाहन रेंगते नजर आए। इसके चलते नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। सर्दी अधिक होने के कारण लोग घरों में रहे और जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, मगर राहत नहीं मिली। सुबह में कोहरा और आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। जिससे लोग दिनभर धूप के लिए तरसते रहे। दोपहर में लोग घरों से बाहर निकले मगर शाम होते-होते सर्दी का प्रकोप बढ़ने पर लोग घरों में दुबक गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए एतिहयात बरतने और ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी है।