बागपत। मलकपुर मिल ने एक दिन में खरीदे गए गन्ने का आधा पैसा देकर चालू सत्र का भुगतान शुरू कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ जब मिल बंद होने से पहले ही चालू सत्र का गन्ना भुगतान शुरू हो गया है। पिछले साल मिल बंद होने के बाद मई में गन्ना भुगतान शुरू हुआ था।
मलकपुर मिल पिछली साल का पूरा गन्ना भुगतान कर चुकी हैं। अब मिल पर चालू सत्र का 384 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। डीसीओ अमर प्रताप सिंह ने बताया कि मिल प्रबंधन ने दो करोड़ रुपये देकर चालू सत्र का गन्ना भुगतान शुरू किया। मगर, मिल प्रबंधन से कहा गया कि कि कम से कम एक दिन में खरीदे गए गन्ने का पूरा भुगतान कर देते। एक दिन में 3.40 करोड़ रुपये बनता है।
फिलहाल यह राहत की बात है कि पंद्रह साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जब मिल बंद होने से पहले चालू सत्र का भुगतान शुरू कर चुकी हैं। पिछले साल अप्रैल में मिल बंद हुई थी और गन्ना भुगतान मई में शुरू किया था। गन्ना भुगतान समय से नहीं मिलने से किसान बेहद परेशान रहते हैं।