बागपत जनपद में मलकपुर चीनी मिल ने मंगलवार को किसानों का पिछले वर्ष का 18 करोड़ 37 लाख रुपये का गन्ना बकाया भुगतान कर दिया है। यह भुगतान किसानों के खाते में पहुंच गया है। मिल प्रबंधन ने जल्द ही शेष भुगतान करने का आश्वासन दिया।
मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का पिछले वर्ष का 120 करोड़ रुपये का गन्ना बकाया चल रहा है। भुगतान नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही थी। किसान गन्ना भुगतान की मांग कर चुके हैं।