फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का दामन थामने निकले योगेश धामा

Tue, 15 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
योगेश धामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। पिछले करीब डेढ़ दशक से जिला पंचायत की राजनीति के सिरमौर बने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा आखिरकार भाजपा में शामिल होंगे। मंगलवार को दिल्ली में भाजपा कार्यालय में वह समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन करेंगे। करीब डेढ़ माह पहले भी उनके भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन एन वक्त पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से मुलाकात के बाद वह रालोद में ही रुक गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को योगेश धामा ने जिलेभर में समर्थकों इस बाबत सूचना दी। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन करने की तैयारी है। खुद योगेश धामा ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पिछले बार उन्होंने कहा था कि वह छोटे चौधरी से सिर्फ सम्मान चाहते हैं। रालोद में जैसे ही जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप, पूर्व विधायक साहब सिंह, ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर, सुनील चौहान समेत अन्य नेताओं की एंट्री हुई, दोबारा से योगेश धामा के भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। 
हालांकि बीच में वह इसका खंडन करते रहे, लेकिन सोमवार को सारे समीकरण साफ हो गए। वर्तमान में योगेश धामा की पत्नी रेणू धामा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वह खुद इस पद पर रह चुके हैं। मंगलवार को उनके भाजपा में शामिल होने की तैयारी है, लेकिन करीब डेढ़ माह पूर्व वह एन वक्त पर पलट गए थे। इस कारण उनके शामिल होने पर अंतिम फैसला इस बार भी मंगलवार को ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


बदलेगी जिला पंचायत की सियासत
बागपत। वर्तमान में रेणू धामा जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। योगेश धामा के भाजपा में जाने के बाद रालोद से जुड़े सदस्य अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। सपा से कई जिला पंचायत सदस्यों के रालोद में आ जाने से और अधिक मजबूती मिल गई है। सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत की सियासत में भूचाल खड़ा हो सकता है। इस पर अंतिम फैसला रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के यहां से होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें