फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की बहन के पेट्रोल पंप पर लूटपाट

Tue, 15 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रटौल गांव में पेट्रोल पंप पर लूट के दौरान मौके से बरामद बाइक दिखाते पूर्व सिचाई मंत्री डा. मेराजूद्दीन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर में पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन की बहन तब्बसुम के पेट्रोल पंप पर सोमवार को दोपहर के समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायर कर दो सेल्समैनों से करीब एक लाख रुपये कैश लूट लिया। घेराबंदी होने पर बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन

 रटौल गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन वसीम और अब्दुल सोमवार दोपहर करीब 12:50 बजे कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ढ़िकौली गांव की ओर से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने सेल्समैन वसीम के पास पहुंचकर पहले फायर किया। इसके बाद वसीम और अब्दुल से कैश का बैग छीन लिया। बाद में बदमाश जान से मारने की धमकी देकर रटौल गांव की ओर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित सेल्समैन ने शोर मचा दिया।  लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। साथ ही पुलिस को लूटपाट की सूचना दी। बदमाशों ने रटौल में बाग के पास खुद को घिरता देखकर अपनी बाइक छोड़ी और एक कार में बैठकर भाग गए। बैग में करीब एक लाख रुपये की नगदी बताई गई है।  
सूचना मिलते ही पूर्व सिंचाई मंत्री मेराजुद्दीन भी मौके पर पहुंचे। एएसपी अजीजुल हक और सीओ श्वेताभ पांडेय ने  वारदात स्थल का मुआयना कर लुटेरों की बाइक कब्जे में ले ली। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है  डॉ. मेराजुद्दीन की रटौल में ससुराल है और बहन के  पेट्रोल पंप का काम देखते हैं। दूसरी तरफ एएसपी अजीजुल हक ने कहा बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक लोनी, गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी क्षेत्र से सितंबर माह में चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें