बड़ौत/ बिनौली। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का विशेष महत्व है। इसके बिना मकर संक्रांति का त्योहार होना संभव ही नहीं। बड़ौत क्षेत्र के अलावा बिनौली और बरनावा में भी मकर संक्रांति का त्योहार परंपरात तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया और शिविर लगाकर खिचड़ी मूंगफली व रेबड़ी का वितरण किया।
बड़ौत में बिनौली रोड पर व्यापारी नेता नवीन जैन बब्बल, कर्ण सिंह, कपिल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने लोगों का खिचड़ी का वितरण किया। इसके अलावा यूनियन बैंक के पास, बिजरौल रोड बावली तिराह के पास भी शिविर लगाकर खिचड़ी का वितरण किया । वहीं बिनौली में मास्टर रमेश धामा, सत्यप्रकाश गोयल, भावुक जैन, हुकम चंद जैन, सतेंद्र वर्मा, सोनू वर्मा, बादल धामा, मंजू ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया। उधर बरनावा में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, ब्लॉक प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी अर्पित त्यागी, मास्टर अरुण त्यागी, सुधीर त्यागी, राजीव धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, मनीष गुप्ता, महेश शर्मा, एडवोकेट दीपक शर्मा, प्रवीण रुहेला, मास्टर अनीश कुरैशी उर्फ सुदामा, गौरव त्यागी आदि ने खिचड़ी का प्रसाद बांटा।