बालैनी। क्षेत्र के गांव मवी कलां में स्थित सचिवालय में इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान थाना प्रभारी ने प्रत्याशियों और ग्रामीणों को चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा चुनाव में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस की असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी और माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों को बिना किसी दबाव और भय के चुनाव में मतदान करने की अपील की। इसमें संजय चौधरी, राजीव, बिल्लू पहलवान, सतेंद्र मुखिया, हरेंद्र मुखिया, सत्यपाल, देवेंद्र, पीतम, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद