फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा(बागपत)। मेरठ जिले के छुर गांव निवासी हिमांशु की हत्या के फरार मुख्य आरोपी ममेरे भाई अक्षय फौजी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक हिमांशु के जूते, खून से सने आरोपी के जूते, तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बसी गांव में ननिहाल में आए हिमांशु निवासी छुर जिला मेरठ की 30 दिसंबर 2024 की रात गोली मारकर हत्या कर शव हिंडन नदी में फेंक दिया गया था। 31 दिसंबर को हिमांशु के पिता धीर सिंह ने कोतवाली में अपने साले के दो बेटों और उनके एक दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक हिमांशु के मामा ओंकार, मामी राजेश, योगेंद्र, महिला तन्नु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसमें आत्मसमर्पण कर जेल गए हत्यारोपी संदीप, चिंटू, अरुण को रिमांड पर लेकर पुलिस ने तमंचा, कपडे, बैग, फोटो, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए। मृतक हिमांशु का शव हत्या के 36 दिन बाद हिंडन नदी से बरामद किया गया। इसमें नामजद मुख्य आरोपी अक्षय फौजी फरार होकर ड्यूटी पर चला गया था। पुलिस ने अक्षय पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी गुपचुप तरीके से बसी गांव जा रहा था। इसकी सूचना पर चेकिंग के दौरान अक्षय फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक महीने पहले हत्यारोपी के मकान की कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। पूछताछ के बाद जूते और तमंचा बरामद करने के बाद हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें