-जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हुआ विदाई समारोह
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को विदाई समारोह हुआ, जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और जूनियरों विद्यार्थियों ने सीनियर को सम्मान देकर विदाई दी।
कार्यक्रम की शुुरुआत में सोनिका त्यागी ने विधि-विधान से यज्ञ किया, यजमान प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य रहे। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। विधि, साक्षी अनुष्का, प्राची, कीर्ति, काश्वी, वंशिका, अंशु ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने रैंप पर कैटवाॅक किया। कक्षा 12 की माही मिस फेयरवेल और जानवी तोमर को मिस ब्यूटी चुना गया। कार्तिक को मिस्टर फेयरवेल और अर्चित को मिस्टर हैंडसम बाॅय चुना गया। इस दौरान निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, वैभव गोयल, गुड़िया खोखर, अवंतिका व जानवी आदि मौजूद रहे।