फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ बड़ागांव में महापंचायत सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे वर्ग के युवक द्वारा ले जाई गई एक विवाहिता को सात माह भी बरामद नहीं कर सकी पुलिस
विज्ञापन

बेटी बचाओ संघर्ष समिति ने की घोषणा, कई हिंदू संगठनों ने दिया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। दूसरे वर्ग के युवक द्वारा बहला फुसला ले जाई गई गांव फखरपुर की विवाहिता को सात माह बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस की इसी लापरवाही के विरोध में बेटी बचाओ संघर्ष समिति ने सात सितंबर को बड़ागांव में महापंचायत बुलाई है। जनपद के कई हिंदू संगठनों ने भी इस महापंचायत को अपना समर्थन दिया है।
इस मामले में पुलिस की लापरवाही के विरोध में बेटी बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अंकित बडौली, संदीप, नितिन कुमार आदि ने 27 अगस्त को खेकड़ा कोतवाली पर धरना देकर विवाहिता को बरामद कराने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी थी। उस दौरान कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने विवाहिता को बरामद कराने के लिए 10 दिन का समय मांगा था। शनिवार को नौ दिन पूर्ण हो गए है। मगर, अभी तक भी विवाहिता का कोई सुराग नहीं लग सका है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सात अक्तूबर को महापंचायत बुलाई गई है। जनपद भर के हिन्दू संगठनों ने इस पंचायत को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

इन संगठनों का मिला समर्थन
हिंदू जागरण मंच बागपत, स्वदेशी जागरण मंच, परशुराम महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान, प्रदीप जैन विधायक प्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, देवसेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गणेश ग्रुप युवा समिति, महाराज अर्जुन नाथ जी (जूना अखाड़ा महंत), कश्यप एकता क्रांति मिशन, हिंदू युवा वाहिनी, केसरिया हिंदू वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, जाट संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश, अखिल जाट महासभा, जाट एकता समिति, भारतीय किसान संगठन, अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा आदि संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।
छपवाए गए पोस्टर
खेकड़ा। बेटी बचाओ संघर्ष समिति ने महापंचायत के लिए पोस्टर भी छपवाए है। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इसमें सात सितंबर को बड़ागांव चलने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे पकड़ने के लिए दो पुलिस टीम लगाई गई है। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कुमार मिश्रा, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें