फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: योगी को फिर सीएम और भविष्य में पीएम बनाने की मनोकामना, बद्रीनाथ धाम के लिए पैदल निकले महंत अर्जुन नाथ

Wed, 02 Sep 2026 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के श्री गोरखनाथ आश्रम भगवानपुर नांगल के महंत योगी अर्जुन नाथ महाराज ने योगी आदित्यनाथ के लगातार तीसरी बार यूपी के सीएम और भविष्य में पीएम बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से बद्रीनाथ धाम तक पैदल यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
साधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के श्री गोरखनाथ आश्रम भगवानपुर नांगल के महंत योगी अर्जुन नाथ महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने और भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से बद्रीनाथ धाम तक पैदल यात्रा शुरू की है। उन्होंने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से गंगा जल लेकर यात्रा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


हर की पौड़ी से लिया गंगा जल, बद्रीनाथ तक पैदल यात्रा
महंत योगी अर्जुन नाथ महाराज ने बताया कि वह हर की पौड़ी से गंगा जल लेकर पैदल बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान वह विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर बद्रीनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां भगवान बद्रीनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश के कल्याण की कामना करेंगे।

यह भी पढ़ें: मेरठ बंद आज: डॉक्टर नहीं करेंगे ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं जारी; सेंट्रल मार्केट के समर्थन में कई संगठन एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी के नेतृत्व में विकास का दिया हवाला
महंत अर्जुन नाथ ने कहा कि यह यात्रा केवल व्यक्तिगत आस्था नहीं, बल्कि संकल्प, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना से की जा रही है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्य हो रहे हैं। इसी भावना के साथ उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से योगी आदित्यनाथ के लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तथा भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनने की मनोकामना की है।

बद्रीनाथ के बाद केदारनाथ जाएंगे
महंत अर्जुन नाथ ने बताया कि बद्रीनाथ धाम की यात्रा पूरी करने के बाद वह केदारनाथ धाम की यात्रा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ समाज और देश के कल्याण की भावना को भी मजबूत करती हैं।

विनीत और निखिल भी यात्रा में साथ
महंत योगी अर्जुन नाथ महाराज के साथ इस पैदल यात्रा में विनीत और निखिल भी चल रहे हैं। तीनों श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा पूरी कर बद्रीनाथ धाम पहुंचने के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें