फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान श्री का महमस्तकाभिषेक धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। अतिशय क्षेत्र बरनावा की तपोभूमि श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को भगवान चंद्र प्रभु का मासिक महामस्तिकाभिषेक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर भगवानश्री को श्रीफल समर्पित किए।
विज्ञापन

रविवार को प्रातःकाल भगवान चंद्रप्रभु विधान में पंडित अंकित जैन शास्त्री, पंडित आदित्य जैन के निर्देशन में कलश से अभिषेक भागचंद जैन, अतुल जैन ने किया। शांतिधारा सुनील जैन मयंक जैन, निपुण जैन, प्रवीण जैन, राहुल ने की। सुनील जैन, मयंक व निपुण ने भगवान श्री का मार्जन किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण, भक्ति व जगमग दीपों से दर्शन जैन ने आरती कर अष्टद्रव्यों से चंद्र प्रभु भगवान की महार्चना के साथ भगवान का मस्तकाभिषेक किया और विश्व शांति हेतु विशेष वृहत शांतिधारा की। इस अवसर विधानाचार्या ने कहा कि जीवन के निर्माण में भावनाओं का बहुत बड़ा स्थान है। विनय ही मोक्ष का मार्ग है। इसलिए विनम्र बनो, विनयी बनो, जो विनयी होता है वह सबके आदर का पात्र बनता है। इस अवसर पर अध्यक्ष जीवंधर जैन, प्रबंधक लोकेश जैन, महामंत्री पंकज जैन, रजनीश जैन,पवन जैन, भागचंद जैन, संदीप जैन, हंस जैन, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें