फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वर्ष 2014 से पहले देश में फटते थे बम, अब नहीं चलती गुंडागर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में बम फट जाते थे और बिजली नहीं आती थी। अब देश में हर वर्ग का सदस्य खुशहाल है।
विज्ञापन

स्वतंत्र देव सिंह रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शुभांगी फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने बूथ को जितना है, बूथ को जीत लिया तो समझो विजय बड़ी होगी। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है। वह कल का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री है। इस लोकसभा चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी के साथ मिलकर जो विकास कार्य रह गए हैं उनको पूरा करना है। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक धूम सिंह चैयरमेन, सुधीर मान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें