हिसार के अग्रोहा धाम में 100 करोड़ से बनने वाले महालक्ष्मी मंदिर निर्माण के लिए निकाली जा रही रथयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी। हिसार के अग्रोहा धाम में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले महालक्ष्मी मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को नगर में रथयात्रा निकाली गई। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
कस्बा अमीनगर सराय के व्यापारी संजय गर्ग ने बताया की हरियाणा के हिसार में अग्रोहा धाम में 100 करोड़ रुपये की लागत से महालक्ष्मी माता के मंदिर निर्माण के लिए एक रथ यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को रथ यात्रा कस्बा अमीनगर सराय पहुंची। रथयात्रा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। व्यापारियों ने मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई। इस मौके पर ईश्वर दयाल अग्रवाल, पवन गोयल, शिवकुमार मित्तल, श्यामसुंदर गर्ग, बबली प्रजापति, मोहन लाल, अरुण मंगल, राकेश बंसल सहित अन्य व्यापार रहे। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में भी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्री राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर के आचार्य विनोद शास्त्री ने आरती की। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री प्रमोद मित्तल, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, पंकज गुप्ता, सचिन सिंघल, राजीव गोयल, सभासद डॉक्टर कमला अग्रवाल, अलका गुप्ता, संतोष गुप्ता, डोली अग्रवाल, संदीप गोयल, प्रमोद जैन, मनोज गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, किशन चंद मौजूद रहे।