फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बल, बुद्धि देने के साथ ही नकारात्मकता को दूर करती है महागौरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आठवें नवरात्र पर मंदिरों में हुआ दुर्गा सप्तशती का पाठ
विज्ञापन

फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बृहस्पतिवार को घरों और मंदिरों में माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता को भोग लगाकर पूजन किया। वहीं मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया गया।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। महागौरी के तेज से ही संपूर्ण विश्व प्रकाशमान होता है। इनकी पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पापों का नाश हो जाता है। माता महागौरी वृषभ की सवारी करती हैं। मां गौरी अपने भक्तों को बल, बुद्धि देने के साथ-साथ नकारात्मकता को दूर करती है। मंदिर में मां को पंचामृत से स्नान कराकर गुड़हल का फूल, रोली, कुमकुम, अक्षत, सिंदूर, पान, सुपारी, धूप, दीप, लौंग का जोड़ा, इलायची, बताशा अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। पंडित मनोज शास्त्री ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके उपरांत आरती और फिर प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मंदिर में दुर्गाष्टमी पर यज्ञ किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार में सुख शांति की कामना की। यज्ञ में भूपेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, राजेश गौतम, संजय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें