बागपत-मेरठ मार्ग पर पिलाना भट्ठे के पास मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें सात यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने कहा चालक आगे निकालने की होड़ में गाड़ी को तेज गति से चला रहा है। इस कारण हादसा हुआ है।
मेरठ से एक मैजिक गाड़ी यात्रियों को लेकर मंगलवार सुबह बागपत आ रही थी। जैसे ही वह बालैनी पहुंची तभी पीछे से एक ओर मैजिक आई। दोनों चालकों ने अपनी गाड़ी को आगे निकालने की होड़ लगा दी। पिलाना भट्ठे के पास अचानक एक गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे खाई में पलट गई। इसमें डौला निवासी वसीम, उसकी पत्नी रहीमा खातून, जानी निवासी अब्दुल, बागपत निवासी गीता, सुमन, अंजलि, सीमा घायल हो गई। खेत में काम कर रहे लोगों ने उनको गाड़ी से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा बड़ौत में मारुति कार और स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर हुई। साथ ही गौरीपुर मोड़ और बावली गांव में हादसे में कई लोग घायल हो गए।
हाईवे पर ट्रक पलटा, देवर-भाभी बाल-बाल बचे
बागपत। बिराल निवासी इरशाद अपनी पत्नी समीम के साथ बाइक पर सवार होकर गौरीपुर मोड़ के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां पर तेज गति से ईंट ढोने वाला ट्रक आया। वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से इरशाद और उसकी भाभी बाल-बाल बची। इससे वहां हड़कंप मच गया।
बड़ौली में गन्ने के ट्रक ने खंभे में टक्कर मारी
बागपत। हाईवे स्थित बड़ौली गांव में गन्ने के ट्रक ने खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा टूट गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।