फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रिका ‘प्रयास: कठिन दौर में बढ़ते कदम’ का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। सरकारी विद्यालयों में शिक्षण में नवाचार विषय पर राज्य स्तरीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभिन्न नवाचारों को संकलित करके निर्मित और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘प्रयास: कठिन दौर में बढ़ते कदम’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

पत्रिका का विमोचन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनय कुमार गिल, सहायक शिक्षा निदेशक प्रताप नारायण सिंह, बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रविंद्र कुमार, गुहार संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ राहुल चुमुरकर ने किया। पुस्तिका का निर्माण लॉकडाउन अवधि में बेसिक शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षण में किए गए नवाचारों को संकलित करके किया है। इसमें जिले के 26 अध्यापकों के विभिन्न नवाचार सम्मिलित हैं। पुस्तिका को सांसद डॉ सत्यपाल पाल सिंह, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, विधायक केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा, अपर जिला अधिकारी अमित कुमार, अपर शिक्षा निदेशक एवं माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड सदस्य कुमारी रमेश शर्मा, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप नारायण सिंह ने सराहा है। पुस्तक के संपादक विकास मलिक ने बताया कि पुस्तक से बच्चों को सीखने में कठिनाई नहीं होगी। प्राचार्य विनय कुमार गिल ने कहा यह पुस्तक जनपद के ही नहीं वरन अन्य जनपदों के शिक्षकों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
वेब संगोष्ठी में राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के उप प्राचार्य डॉ अवनीश यादव, डायट आगरा के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, स्टेट रिसोर्स पर्सन डॉक्टर अंबिकेश त्रिपाठी, सरवन कुमार गुप्ता, श्रीकृष्ण कुमार त्रिपाठी, डॉ शिवकुमार मिश्रा, जनपद बाराबंकी से आईसीटी में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त संपन्न कुमार निगम, वाराणसी से डॉक्टर सुधा जोशी, सहारनपुर से अनिल तोमर, आगरा से रानी सिंह एवं सहारनपुर से रितु सिंघल व बागपत से विकास मलिक ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें