दोघट। निरपुड़ा गांव में क्षेत्र के युवाओं ने प्रदर्शन कर चौगामा नहर में पानी छोड़ने की मांग की। बताया कि निरपुड़ा, भड़ल, धनौरा, तमेलागढ़ी, पुसार, दोघट, टीकरी, बोपुरा, फौलादनगर, झुंडपुर, मिलाना, आजमपुर मुलसम, पलड़ी, कांहड, पलड़ा, शाहजहांपुर, इदरीशपुर, आदमपुर, मांगरौली, रहतना, नंगला कनवाड़ा, चित्तमखेड़ी, गांगनौली, हिम्मतपुर सूजती, मौजिजाबाद नांगल से होकर यह नहर गुजरती है। कृषि भूमि की सिंचाई करने एवं जल स्तर उठाने के लिए चार दशक पूर्व बनवाई गई चौगामा नहर में अभी तक पानी नहीं आया है। छात्र नेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदर्शन कर पानी छोड़े जाने की मांग की।