फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 पालिका ने बनाया तालाब को कूड़ा डंपिंग क्षेत्र 

Sun, 12 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव स्थित तालाब में लगा गंदगी का ढेर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में स्वच्छ भारत मिशन को बागपत नगर पालिका पलीता लगा रही है। शहर के बीचों-बीच सिसाना रोड स्थित तालाब को कूड़ा डंपिंग क्षेत्र बना दिया है। कूडे़ से तालाब को भरा जा रहा है। यहां से लोगों का निकलना दुर्भर हो रहा है। संक्रामक बीमारी भी फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। चुनिंदा ठिकानों पर सफाई तो होती है, लेकिन कूड़ा डालने का डंपिंग क्षेत्र शहर के बीचों बीच सिसाना रोड स्थित तालाब को बना दिया है। यहां पर जिला पंचायत का कार्यालय और नगर पालिका ईओ का आवास भी बना है। यह ही नहीं एक इंटर कॉलेज भी तालाब के बराबर में है।
  यहां से अधिकारी और पालिका कर्मचारियों का गुजरना तो हमेशा लगता ही रहता है, लेकिन कूड़े के ढेर पर किसी की नजर नहीं गई है। तालाब को शहर के कूडे़ से भरा जा रहा है। इस कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बना है।  इस संबंध में ईओ सुदर्शन चंद्रा ने बताया शहर के कूड़े को तालाब पर डाला जा रहा है, यह मामला संज्ञान में नहीं है। समस्या गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


कई बार उठवा चुके हैं गंदगी के ढेर : सुनील
सिसाना गांव के प्रधान पुत्र सुनील चौहान ने बताया कई बार गांव से अभियान चलाकर दर्जनों ट्रालियों कूड़ा उठवाकर फेंका था। सफाई के प्रति लोग जागरूक नहीं है। बार-बार तालाब पर ही गंदगी के ढेर लगा देते हैं। गांव के लोगों को साफ-सफाई के प्रति जल्द ही जागरूक किया जाएगा। 

जांच कराई जाएगी : एसडीएम
एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा नगर पालिका द्वारा सिसाना रोड स्थित तालाब के पास गंदगी का ढेर लगाने का मामला संज्ञान में नहीं है। ईओ से इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं सिसाना गांव स्थित तालाब के पास पड़े गंदगी ढेर के बारे में डीपीआरओ को तालाब के पास पड़ी गंदगी से अवगत कराया जाएगा। 

नगर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने कहा पालिका अपनी संपत्ति पर कूड़ा डाल रही है, जो भी कूड़ा है, वह सूखा हुआ है, इससे किसी भी तरह का संक्रामक रोग नहीं फैलेगा। यहां से लोगों का कम ही आना-जाना होता है। पालिका की ओर से यहां पर लगातार सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें