फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, किसानों के लिए शुभ

Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
नवरात्र की खबर से संबं​धित फोटो। पंडित राजकुमार शास्त्री
विज्ञापन
बागपत। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और यह किसानों के लिए शुभ रहेगा। माता का हाथी पर आगमन और गमन होने से भक्तों पर उनकी कृपा बरसेगी। कलश की स्थापना का शुभ मुहूर्त 6.19 से 10.22 बजे तक है।
विज्ञापन

बाबा जानकीदास मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र की पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। माता का पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस बार चैत्र नवरात्र में दुर्लभ संयोग बन रहा है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को शाम 4.28 बजे प्रतिप्रदा तिथि का शुभारंभ होगा, मगर उदया तिथि के चलते 30 मार्च को प्रथम नवरात्र होगा।
प्रथम नवरात्र को सर्वार्थ सिद्धि योग और रेवती नक्षत्र के साथ ऐंद्र योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्याें में सफलता मिलती हैं। इसके अलावा माता का इस बार आगमन और गमन हाथी पर होना भी विशेष संयोग है। हाथी पर माता का आगमन होने से अच्छी वर्षा और अच्छी खेती होगी। जिससे देश में अन्न और धन के भंडार बढ़ेंगे। हाथी को ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक है। हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा अपने साथ सुख-समृद्धि लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें