एमए की मौखिक परीक्षा 9 अक्टूबर से
-चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जारी की परीक्षा की तारीख
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के बीएड विभाग के प्रभारी डॉ महेश कुमार मुछाल ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से पंजीकृत विद्यालयों में पंजीकृत एमए द्वितीय वर्ष शिक्षाशास्त्र विषय के व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा 9 अक्तूबर 2020 दिन शुक्रवार को प्रात: 10 बजे दिगंबर जैन कॉलेज में होगी। छात्र-छात्राओं को अपनी एमए शिक्षाशास्त्र विषय की प्रथम वर्ष की अंकतालिका एवं एमए द्वितीय वर्ष के प्रवेश पत्र के साथ 10 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है।
बच्चों को ड्रेस वितरित की
फोटो संख्या 10
बड़ौत। बड़का गांव के कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ विधायक केपी मलिक ने किया। मलिक ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में सरकार द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही बच्चें खेल-कूद में राज्य स्तर तक पहुंचे है। प्रधानाचार्य हारुन अली मन्व्वर ने विधायक से शिक्षकों का मेडिकल कैशलेस भत्ता, प्रधान अध्यापकों का कोटा आरक्षित करने एवं विद्यालय का समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने की मांग रखी। कार्यक्रम को सफल बनानें में जसबीर सोलंकी, उस्मान मनव्वर, सत्यवीर सिंह, मा. बाबूराम शर्मा, इस्लाम कस्सार, अलीहसन, रणवीर सिंह, संतोष, रश्मि चौहान, सचिन गुप्ता, इन्द्रपाल राणा, समर, अहमद आदि लोगों ने भाग लिया।