फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऑनलाइन कंपनी बनाकर ठगी में शामिल लुहारी का युवक और सिनौली की महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सामान शिफ्टिंग के लिए ट्रकों और कैंटरों की ऑनलाइन बुकिंग कर लोगों से ठगी कर रहे थे दोनों
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। ऑनलाइन शिफ्टिंग सोल्यूशन कंपनी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले सचिन निवासी लुहारी और बबीता निवासी सादिकपुर सिनौली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामान भिजवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर दो लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया। इसके अलावा अन्य मामलों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


साइबर सेल प्रभारी कैलाशचंद ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर साइबर ठगी में शामिल एक मोबाइल नंबर मिला। शिकायतकर्ता आशीष निवासी नोएडा से संपर्क किया। आशीष ने बताया कि अपना सामान मथुरा ले जाने के लिए ऑनलाइन शिफ्टिंग सोल्यूशन कंपनी से संपर्क किया, जहां सचिन नाम के व्यक्ति से ट्रक की बुकिंग की, जिसके 18800 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। 27 जनवरी को सचिन ने उसके पास ट्रक और पैकिंग करने के लिए मजदूर भेज दिए। पैकिंग के बाद सचिन ने मजदूरों को 5700 रुपये दिलवाए। मथुरा जाने के बाद खुद ही मजदूर बुलाकर सामान उतरवाना पड़ा। इसके बाद ट्रक चालक ने भी ऑनलाइन बुकिंग होने पर किराए के नौ हजार रुपये ले लिए। आशीष ने बताया कि कंपनी के लोगों ने उसके साथ ठगी की। पुलिस ने ठगी में शामिल मोबाइल नंबर की जांच कराई तो वह लुहारी गांव की महिला के नाम मिला, जिसे सचिन चला रहा था। साइबर ठगी में सादिकपुर सिनौली गांव की बबीता भी शामिल मिली। सीओ विजय कुमार ने बताया कि साइबर ठगी में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें