फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजियाबाद की टीम ने मुखिया गुर्जर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-काठा गांव के मैदान में चल रही विश्वकर्मा गोल्ड कप सीजन-छह का समापन
विज्ञापन

फोटो नंबर 14केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। काठा गांव के क्रिकेट मैदान में चल रहे विश्वकर्मा गोल्ड कप सीजन-6 का फाइनल मैच हुआ। इसमें गाजियाबाद की टीम ने दिल्ली की मुखिया गुर्जर की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फाइनल में गाजियाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली मुखिया गुर्जर की टीम ने 20 ओेवर में पांच विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। यश ने 48 गेंट पर छह चौके व छह छक्के लगाकर 77 रन बनाए। आयुष त्यागी ने 47 व विशांत भाटी ने 25 रन बनाए। अमित नागर ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद की टीम ने 19.5 ओवर में 216 रन बनाकर मैच जीत लिया। एसबी ने 56 रन, लक्ष्य शर्मा ने 42 रन, अमित नागर ने नाबाद 37 रन बनाए। यशवीर सिंह व निर्देश ने दो-दो विकेट लिए। अमित नागर को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौकेे पर आयोजक ओमदत्त पंचाल, ऋषि फौजी, चंद्रपाल पंवार, पदम सिंह पांचाल, मनोज पांचाल, सिमरन चौधरी, कृष्ण पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें