बागपत जनपद में फेसबुक के जरिए एक युवक से युवती की पहचान हुई। फिर एक- दूसरे के बीच कई दिनों तक चैटिंग चली। इस बीच मुलाकातों का दौर चला। इसके बाद उनका प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने निकाह कर लिया। कुछ दिन तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक चला। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर होने वाली छोटी-मोटी नोकझोंक विवाद का रूप लेने लगी। निकाह के चार माह बाद दंपती के रिश्ते मेें दरार पड़ गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
लोनी गोल चक्कर की रहने वाली युवती दिल्ली मेें एक प्राईवेट कंपनी में काम करती थी। तीन साल पहले युवती की फेसबुक के जरिए बागपत के युवक से दोस्ती हो गई। दोनों कुछ दिनों तक एक- दूसरे को फेसबुक पर टैग करने लगे और यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
यह भी पढ़ें: थाने में हुआ प्रेमी युगल का निकाह, अफसरों समेत सभी ने दिया नवदंपती को आशीर्वाद
इसके बाद तीन साल तक दोनों एक- दूसरे के साथ प्रेम संबंध मेें रहे। बाद में युवक ने युवती से निकाह कर लिया। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन इसके बाद ससुराल वालों ने युवती को तंग करना शुरू कर दिया। परेशान होकर जब युवती अपने शौहर को आपबीती बताती तो वह भी परिजनों का पक्ष लेने लगा। इस पर दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। युवती ने अपने परिजनों को भी इसकी सूचना दी।
सूचना पर कई बार परिजन युवती के ससुराल आए और समझा- बुझाकार मामला शांत कराते रहे। युवती का आरोप है कि ससुराल वाले उसे पसंद नहीं करते हैं। इससे युवती व उसके शौहर मेें अनबन रहने लगी। फिलहाल सोमवार को युवती ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/