मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर क्षेत्र के एक गांव में मदरसे में मौलाना ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। रोती हुई बच्ची घर पहुंची, जिसके बाद उसके परिजनों ने मदरसे में जाकर मौलाना से शिकायत की, तो उनसे मारपीट कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
इस्लामिया मदरसे में गांव के बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी सात साल की बच्ची भी पढ़ने पहुंची थी। आरोप है कि मदरसे का हाफिज बच्ची को बहाने से मदरसे के ही एक कमरे में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को डरा- धमकाकर वहां से भगा दिया। रोती हुई बच्ची घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक! 65 साल के बुजुर्ग ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी, आरोपी की जमकर पिटाई
वहीं परिजन मदरसे में पहुंचे, जहां आरोपी हाफिज ने उनके साथ भी मारपीट कर दी और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी हाफिज साहिबान निवासी गांव हींड थानाभवन (शामली) के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कठघरे में आरोपी को देखते ही मां की गोद में दुबक गई मासूम, दरिंदे ने की थी हैवानियत
थाना प्रभारी का कहना है कि बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी फरार हो गया है, उसको तलाश किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/