फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की फांसी लगाकर हत्या का आरोप, पति सहित चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललियाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली गर्भवती महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। ललियाना गांव में मंगलवार की रात एक गर्भवती महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। महिला की मौत पर मायके वालों ने पति सहित चार ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्यौढ़ी निवासी ब्रजमोहन की बेटी पूजा की शादी करीब चार साल पहले ललियाना के गौरव पुत्र नत्थू राम के साथ हुई थी। उनका दो वर्ष का बेटा है। पूजा तीन माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम को पूजा घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। परिजन उसे उतारकर अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति गौरव, सास शिक्षा, जेठ गजेंद्र उर्फ लालू व देवर अनुज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन के समीप घूमते संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट
चांदीनगर। एयरफोर्स स्टेशन के समीप गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आया। वह जवानों को अपनी ओर आते देख भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब चार बजे एयर फोर्स स्टेशन चांदीनगर के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दिया। गेट पर तैनात कर्मचारियों के रोकने पर वह जंगल की ओर भाग गया। कर्मचारियों ने अधिकारियों को जानकारी दी। जिस पर कर्मचारियों ने घंटों तक उसकी तलाश की परंतु उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात संदिग्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें