फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: योग निंद्रा से जागे भगवान विष्णु, मंदिरों में कराया गया तुलसी विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चार माह की योग निंद्रा के बाद मंगलवार को भगवान विष्णु योग निंद्रा से जागे। भगवान के योग निंद्रा से जागते ही शुभ कार्य शुरु हो गए। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया और शाम को तुलसी विवाह कराया गया। इसके उपरांत मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

नगर के दामोदर दास राधा-कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर में मंगलवार को तुलसी विवाह का कराया गया। मंदिर के पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री और पक्का घाट मंदिर में पुजारी पंडित हीरालाल तिवारी, हनुमान मंदिर में पंडित गौतम त्रिपाठी ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तुलसी माता का भगवान शालीग्राम के साथ विवाह कराया। विवाह के उपरांत मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मनीष गर्ग, संगीता, अनीता, रितु अग्रवाल, स्वाति, पूनम शर्मा, रेखा गुप्ता, शैली, संतोष, कुसुम सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर भगवान शालीग्राम का विवाह माता तुलसी के साथ कराया जाता है। भगवान शालिग्राम नारायण के ही स्वरूप हैं। एकादशी पर माता तुलसी का भगवान शालीग्राम के साथ विवाह कराने से श्रद्धालुओं के कष्ट दूर हो जाते हैं और शारीरिक, मानसिक व आर्थिक तापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर मंगलवार को मंदिर में महिला कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। महिला ने भगवान के भजनों पर नृत्य किया। कीर्तन में भगवान देई, पूजा, आरती, प्रियंका, सोनिया, राखी सहित काफी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें