-मंगल आरती उतारकर पालकी यात्रा का नगर में किया गया स्वागत
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर में बैंडबाजों के साथ पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
अतिथि भवन पुजारी संघ द्वारा पालकी यात्रा में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्रवीण कुमार जैन को प्राप्त हुआ। श्रीजी की पालकी यात्रा अतिथि भवन से शुरू होकर नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, महावीर मार्ग, कैनाल रोड, गांधी रोड आदि होते हुए अतिथि भवन में संपन्न हुई। जहां श्रीजी का अभिषेक करके दोबारा वेदिका में विराजमान किया गया। पालकी यात्रा का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मंगल आरती करके स्वागत किया। यात्रा में भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इस मौके पर अक्षय जैन, सचिन जैन भारती, नमन जैन, अनुज जैन, ऋषभ जैन, हंस जैन, शुभ जैन आदि उपस्थित रहे।