फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस की पूर्व संध्या पर धार्मिक कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को नगर में आयोजित कार्यक्रम में कमल कौशिक को भगवान परशुराम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस की पूर्व संध्या पर मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर में कार्यक्रम हुआ। इसमें आचार्य महेश शर्मा, रमाकांत द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराया। इसके उपरांत नए वस्त्र, यज्ञोपवीत, फूल मालाओं से सुशोभित किया गया। पंडित कमल कौशिक को समाज एवं क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के चलते भगवान परशुराम पुरस्कार से शाल, भगवत गीता, प्रतीक चिह्न फरसा, तुलसी माला, भेंटकर सम्मानित किया।
ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार हैं। इनके प्राकट्य दिवस से ही त्रेता युग का शुभारंभ हुआ था। भगवान परशुराम ने त्रेता युग में भगवान राम को दिव्य धनुष भेंट किया था। द्वापर युग में भगवान कृष्ण को सुदर्शन चक्र भेंट किया था। भगवान परशुराम सात चिरंजीवियों में से एक हैं। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा, आचार्य महेश शर्मा, रमाकांत द्विवेदी, धर्मेंद्र तिवारी, अनुज शर्मा, अंकित कौशिक, सुभाष शर्मा, आचार्य महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अनुज कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें