संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। जन्माष्टमी के अवसर पर कस्बे में श्री शिव युवा शक्ति समिति की ओर से भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी अनिल गांधी ने फीता काटकर किया।
शोभायात्रा कस्बे की चौपाल नंबर एक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए चौपाल पर ही संपन्न हुई। शोभायात्रा में लोग बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। लाेेगों ने यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। वहीं कीर्तन मंडली की ओर से सुंदर झांकियां भी निकाली गईं। रात में कस्बे के श्री राधा-कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर में कीर्तन का आयोजन कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। शोभायात्रा में कुलदीप मानव, दीपक मानव, शहजाद, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।