फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेटियों ने लहराया जीत का पताका, झटके स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाब में हुई एशियन मार्शल आर्ट्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन

जीते स्वर्ण पदकफोटो संख्या 7
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शिव होंडा शोरूम पर सोमवार को स्वागत समारोह हुआ, जिसमें पंजाब में संपन्न हुई एशियन मार्शल आर्ट्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह का शुभारंभ अरुण तोमर बॉबी, धमेन्द्र तोमर चेयरमैन व पिंटू तोमर उर्फ श्रवण तोमर ने किया। श्रवण तोमर ने बताया कि पंजाब में 23 से 25 अगस्त तक एशियन मार्शल आर्ट्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में बदरखा निवासी हवा सिंह की बेटी सृष्टि तोमर ने 53 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक, मुकुंदपुर निवासी आजाद सिंह की बेटी शुभ खोखर ने 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक व रठौड़ा गांव निवासी प्रदीप की बेटी जिया ने 48 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद में परिजनों का नाम रोशन किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें