फोटो नंबर 05केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला रामपुर स्थित सदाशिव शक्ति मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं।
कथा वाचक जयदेव महाराज ने कहा कि बालक श्रीकृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थीं कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाते हो तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखाकर बोलते मैया मैंने माखन नहीं खाया। भगवान कृष्ण का माखन चुराना गोपियों को बुरा नहीं लगता था। वह उनके बार-बार दर्शन के लिए व्याकुल होकर माता यशोदा के पास शिकायत करने जाती थीं। कथा वाचक ने गोवर्धन पूजा की कथा भी सुनाई। इस मौके पर संजय प्रजापति, राजबीर प्रजापति, आयुष सैनी, बबीता शर्मा, अमरीता, सुनीता, साधना, लक्ष्मी मौजूद रहे।