फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान हनुमान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

Mon, 21 Apr 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
दोघट ​स्थित श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दाहा। दोघट कस्बे के प्राचीन श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान मंदिर की जयंती के उपलक्ष्य में यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद बैंडबाजों के साथ शाेभायात्रा निकाली और फिर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

मंदिर में पंडित सुशील त्रिपाठी ने विधि विधान से यज्ञ कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। फिर भगवान हनुमान की पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए पट्टी मादान, पट्टी भोजान, पट्टी तिरोसिया से होते हुए वापस मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में खाटू श्याम बाबा, मां दुर्गा, भगवान गणेश, हनुमान, भगवान श्रीराम-सीता आदि देवी-देवताओं की झांकी शामिल रही। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद प्रसाद वितरित किया। इस दौरान विनोद गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, सुनील गुप्ता, रामबीर, अजय गुप्ता, मोनू शर्मा, अरविंद उर्फ खांडा, आयुष गुप्ता, कन्हैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें