फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेकड़ा में जाम से लोग बेहाल, अफसरों के पास नहीं समाधान

Sun, 20 Apr 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा में रेलवे मार्ग पर  जाम में फंसे वाहन यात्री। संवाद
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार में रोजाना लगने वाले जाम से लोग बेहाल हो गए हैं। इसका अफसरों के पास भी कोई समाधान नहीं है। क्योंकि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कस्बे के लोग कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में मार्ग छोटे और उन पर अतिक्रमण के साथ जगह-जगह वाहन खड़े होने से जाम लग जाता है। दिन में स्कूलों की छुट्टी के समय भी भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। मुख्य बाजार के साथ पाठशाला, रेलवे, जैन काॅलेज मार्ग पर दिन में कई बार जाम लगने से वाहन फंस जाते हैं।
सुबह और दोपहर में रोजाना जाम लग जाता है। इससे छात्र-छात्राएं घर से जल्दी निकलने के बाद भी देरी से स्कूल व काॅलेज पहुंचते हैं। इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। नरेश शर्मा
विज्ञापन

कस्बे में रोजाना जाम लगने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर जगह-जगह खड़े होने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कर जाम की समस्या का समाधान कराया जाए। - मधुर अग्रवाल
विज्ञापन

वर्जन-
कस्बे में जाम की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए मार्ग पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ज्योति शर्मा, एसडीएम, खेकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें