फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान आदिनाथ की पालकी यात्रा निकाली

विज्ञापन
बड़ौत में मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु। स्रोत - फोटो : 1
विज्ञापन
- आज वास्तु विधान पूजन और याग मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में शुक्रवार से श्री ऋषभदेव मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन जैन आचार्य नयन सागर महाराज के सानिध्य में शहर के मुख्य रास्तों से आदिनाथ भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई।
यात्रा अतिथि भवन से शुरू होकर नेहरू मूर्ति, डाकखाना रोड, गांधी रोड होते हुए ऋषभदेव सभागार स्थित मान स्तंभ परिसर तक पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती की। पंडित अशोक जैन शास्त्री ने दिव्य मंत्रों के साथ ध्वजारोहण राजेश जैन से कराया। सौधर्म इंद्र रोहन जैन द्वारा भगवान की शांतिधारा की गई। साथ में कुबेर इंद्र आयुष जैन, यज्ञनायक अजय जैन, ईशान इंद्र वैभव जैन, सनत इंद्र सुधीर जैन, महेंद्र इंद्र राजेश जैन ने भगवान का अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य निर्मल सागर के चित्र का नगर की सभी मंदिर कमेटियों और दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्षों ने अनावरण किया। दीप प्रज्ज्वलन सुखमाल चंद सिद्धार्थ जैन ने किया। सभा में धन कुमार जैन, धनेंद्र जैन, राकेश जैन, दिनेश जैन, विमल जैन, अरविंद जैन मुन्ना, अनिल राजदूत, अशोक जैन मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि 15 नवंबर को वास्तु विधान पूजन और याग मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। शाम को गुरुभक्ति और महाआरती हुई। इसके बाद दिगंबर जैन बाल सदन के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें