फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कान से कुंडल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने महिला के कान से कुंडल छीना
विज्ञापन

दोघट। चित्तम खेड़ी के जंगल में खेत में सरसों तोड़ रही महिला के कान से एक युवक ने कुंडल खींच लिया। महिला के शोर मचाने पर आए किसानों को देखकर आरोपी युवक गन्ने के खेत में घुसकर भाग गया।
विज्ञापन

चित्तम खेड़ी दोघट मार्ग पर चित्तम खेड़ी निवासी प्रेमदत्त की पत्नी मुकेश अपने खेत से सरसों का साग तोड़ने गई। बताया कि मुकेश जिस समय सरसों तोड़ रही थी, उसी समय खेत में से एक युवक निकला और मुकेश के कानों से जबरन कुंडल खींचने लगा तो महिला ने विरोध किया। महिला की आवाज खेतों पर कार्य कर रहे किसान उधर दौडे़, उन्हें अपनी तरफ देखकर आरोपी युवक एक कुंडल खींचकर गन्ने के खेत में घुसकर भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दोघट थाने में दी। पुलिस ने जंगल में युवक की खोजबीन की, लेकिन युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। इस संबंध में एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें