फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजलीघर का ताला बंद कर एसएसओ को धूप में बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुर्ड़ी गांव की बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीण भड़के
विज्ञापन

फोटो 1
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कुर्ड़ी गांव की बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद उन्होंने गांव के बिजलीघर पर तालाबंदी की और एसएसओ को बंधक बनाकर धूप में बैठाया। जहां जेई ने पहुंचकर ग्रामीणों को दो दिन में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

कुर्ड़ी गांव के किसान मंगलवार को एकत्रित होकर बिजली घर पर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि खेत और गांव में अलग-अलग लाइन से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इसके चलते खेत में दिनभर में चार-पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति होती है। वहीं गांव में एक दिन बिजली आती है तो दूसरे दिन आपूर्ति ठप हो जाती है, जिससे खेत में फसल सूख रही है। इसके लिए कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत कर समाधान कराने की मांग की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उधर, गुस्साए लोगों ने एसएसओ विनय तोमर को बंधक बनाकर धूप में बैठाया और नारेबाजी की। ऊर्ज निगम के अवर अभियंता गुलशन कुमार ने ग्रामीणों को दो दिन में बिजली आपूर्ति सही कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस मौके पर रविंद्र कुमार, भोपाल सिंह, राजवीर सिंह, देशपाल, बबलू, अक्षय, यशपाल, राकेश वर्मा, जगपाल, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें