फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लाइब्रेरी के पास गंदगी फैली, युवाओं के किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकोली में लाइब्रेरी के पास गंदगी फैली होने के कारण वहां पढ़ाई करने आने वाले युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को युवाओं ने सफाई कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ढिकोली गांव में तालाब के पास लाइब्रेरी है, जहां गांव के अलावा पांची, चमरावल, ढिकोली, सिखेड़ा, पिलाना और पटौली गांव के युवा पढ़ाई करने के लिए आते हैं। युवाओं का कहना था कि लाइब्रेरी के पास झाड़ी और घास उग आई है। गंदगी के कारण वहां से निकलना मुश्किल है। लाइब्रेरी के पास शौचालय का स्लेप टूटने के कारण बदबू में पढ़ना मुश्किल हो रहा है। कई बार सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मंगलवार को युवाओं ने सफाई कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विशु ढाका, लक्ष्य ढाका, राहुल, अमन, अंकित, फिरोज, धीरज मौजूद रहे। उधर, ग्राम प्रधान संदीप ढाका ने बताया कि शौचालय में स्लेप डलवाई जाएगी और अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें