बागपत। कोरोना वायरस महामारी को देखकर स्कूलों की छुट्टी चल रही है। बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। इसके लिए स्कूल संचालक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण करा रहे हैं। जिले के अधिकतर विद्यालयों के शिक्षक विडियो बनाकर अभिभावकों को व्हाटसएप कर रहे है।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से बच्चों की ऑन लाइन पढ़ाई कराई जा रही है। स्कूलों की ओर से एलकेजी से 12वीं तक के बच्चों को ऑनलाइन होम असाइनमेंट भेजे जा रहे हैं। स्कूल का स्टॉफ लगातार छात्रों से संपर्क बनाकर उनका शिक्षण करा रहे है। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि स्कूल का स्टॉफ व्हाट्सएप से बच्चों से संपर्क बनाकर शिक्षण कार्य करा रहा है। बच्चों को होम वर्क ऑनलाइन भेजा है। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को घर पर ही ऑनलाइन होम असाइनमेंट भेज दिए हैं।