फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पर लॉकडाउन, घट गई खपत

विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली रोड़ पर स्थित ट्रांसमिशन विभाग में विद्युत आपूर्ति सुचारू संबधी कार्य करते एसड - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिजली पर लॉकडाउन, घट गई खपत
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। लॉकडाउन का असर बिजली की खपत पर भी दिख रहा है। औद्योगिक संस्थानों में मशीनें भी बंद हैं। बिजली की मांग घट गई है। पिछले दस दिन में फॉल्ट भी कम हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 350 फैक्ट्रियां, 15 हजार दुकानें व दर्जनों शापिंग माल लॉकडाउन के कारण विगत दस दिन से बंद हैं। बिजली की मांग पर भी मानो लॉकडाउन लग गया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्रांसमिशन विभाग में तैनात एसडीओ अंकित के अनुसार यदि फरवरी माह की बात करें तो जनपद में 81048 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई है। इसके अगले माह मार्च में यह खपत घटकर कुल 62132 मिलियन यूनिट रह गई। इस हिसाब से लगभग जनपद में 18916 मिलियन यूनिट की बचत हुई है। उधर, ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार आत्रेय का कहना है कि लॉकडाउन के कारण औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद होने से बिजली की मांग व लोड कम हो गया है।
विज्ञापन

ये हैं जनपद में बिजलीघरों की स्थिति :
220 केवीए बिजलीघर ------1
132 केवीए बिजलीघर ------8
33/11 केवीए बिजलीघर -----84
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें