बड़ौत में पीएम के दीपक जलाने की अपील के लिए स्लोगन तैयार कर लोगों को जागरूक करती महिलाएं
- फोटो : BARAUT
दीपक जलाकर कोरोना भगाने का लें संकल्प
बागपत, बड़ौत। प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोग अपने घरों में दीपक जलाने की तैयारी कर रहे हैं। स्लोगन तैयार कर रविवार की रात दीपक जलाकर कोरोना भगाने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया।
ग्रहणी विलेषा ने कहा कि दीपक जलाने से पर्यावरण शुद्ध होगा। हिमांशी ने पांच अप्रैल को पीएम के देश में एक साथ दीपक जलाने के निर्णय का समर्थन किया। कहा कि सभी लोग उस दिन अपने घरों में दीपक जलाकर कोरोना को भगाने का संकल्प लेंगे।