फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण का शोर मचाने पर टूट गया लॉकडाउन

विज्ञापन
राशन वितरिण की झूठी अफवाह के बाद महिलाओ को वापस लौटाती पुलिस - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर के मोहल्ला अहिरान में गड़िया लुहार झोपड़ी डालकर रह रहे है। लॉक डाउन में पुलिस प्रशासन ने कई बार उन्हें राशन भी वितरित किया, लेकिन सोमवार को शहर के बाजार में राशन वितरित होने की सूचना मिलने पर गडिय़ा लुहार महिला व बच्चों की भीड़ बाहर निकल आई। भीड़ को बाजार में देखकर पुलिस ने उन्हें रोक कर बाजार में आने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें बाजार में राशन वितरित होने की सूचना दी। इसलिए वह निकल आए। इसके बाद पुलिस ने घरों से बाहर न निकलने की हिदायत देकर वापस भेजा।
विज्ञापन

उधर, नगर में सोमवार को भी कई बाइक पर तीन तीन लोग सवार होकर जाते नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोककर घरों से बाहर न निकलने व एक बाइक पर एक ही व्यक्ति को जरूरी कार्य से ही घरों से बाहर निकलने को लेकर हिदायत दी। साथ ही पंद्रह बाइक के चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें